भाजपाइयों ने की दिल्ली बम ब्लास्ट कांड की निंदा और हमले दिवंगत हुए नागरिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया
प्रयागराज 11 नवंबर (आरएनएस )। भाजपाइयों ने आतंकवादियों के द्वारा दिल्ली बम ब्लास्ट कांड में दिवंगत हुए नागरिकों के प्रति संगम घाट पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें उनकी आत्मा की शांति की कामना की और
जो लोग घायल उनकी शीघ्र से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की श।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए महापौर गणेश केसरवानी, और भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि दिल्ली में आतंकवादियों के द्वारा किया गया कायरना बम ब्लास्ट की
घटना की निंदा करते हैं। इस हमले की सरकार के द्वारा गहन जांच की जाएगी और हमलावरों को और हमले की साजिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत न कभी आतंकवादियों के सामने झुकने वाला नहीं है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, ईशू केसरवानी, हिमालय सोनकर, आयुष अग्रहरि, नीरज केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, सुमित केसरवानी, सचिन गुप्ता आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

