जौनपुर 11 नवंबर (आरएनएस )। जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के रसकेपुर बाजार में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। बातते है कि एक बाइक से 30 वर्षीय मनोज मिश्रा पुत्र स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा तथा पीछे बैठा 27 वर्षीय इस्लाम पुत्र मोहर्रम शाह बाउद्दीनपुर तेजी बाजार किसी काम से घर से 5 किलोमीटर दूर रसकेपुर जा रहे थे कि सामने से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस्लाम को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

