बिलासपुर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। बीजेपी के यूनिटी मार्च के दौरान सोमवार को पार्टी के दो नेताओं के बीच *खुलेआम विवाद* देखने को मिला। *विधायक सुशांत शुक्ला* और *प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे* के बीच *केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ फस्र्ट लाइन में चलने* को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। इस पूरे विवाद का *वीडियो भी सामने आया है*, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर में बीजेपी का यूनिटी मार्च *तिफरा से प्रारंभ* हुआ था। यात्रा शुरू होते ही फस्र्ट लाइन में चलने की जगह को लेकर दोनों नेताओं के बीच टकराव हो गया। *हर्षिता पांडे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ खड़ी हो गईं*, जिससे विधायक सुशांत शुक्ला को पीछे सेकेंड लाइन में चलना पड़ा। कुछ देर बाद सुशांत शुक्ला ने फस्र्ट लाइन में आने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान *दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे **तेज नोकझोंक में बदल गई।* दोनों एक-दूसरे को तीखे शब्दों में जवाब देते दिखे। विवाद बढ़ता देख *केंद्रीय मंत्री तोखन साहू* और वरिष्ठ नेता *धरमलाल कौशिक* ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया। इसके बाद दोनों नेताओं को अलग किया गया और यात्रा आगे बढ़ाई गई। हालांकि, यूनिटी मार्च में हुए इस सार्वजनिक विवाद ने पार्टी की *आंतरिक खींचतान को उजागर* कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला संगठन के भीतर *तनाव और असंतोष* का संकेत देता है और आने वाले दिनों में *राजनीतिक रूप से तूल पकड़ सकता है।*
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

