ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आईएसबीटी परिसर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण शहीद स्मारक हॉल में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आईएसबीटी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विषेश राज्य का दर्जा दिया। यह सबकुछ राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत ही सफल हो पाया। इस दौरान 200 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर राज्य आंदोलनकारी डीएस गोसाईं, उषा रावत, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, राजेंद्र कोठारी, प्रेम सिंह रावत, विशंभर दत्त डोभाल, यादवीर सिंह चौहान, दिगंबर सिंह नेगी, पीतांबर दत्त, कुसुम लता शर्मा, रविंद्र कौर, जय डोभाल, अंजू गैरोला, बृजेश गोपाल, राजकुमारी जुगलान, सुमिता ममगाई, सरोजनी रावत, राम उनियाल, विद्या तिवाड़ी ,चंद्रमा भट्ट, सरोजिनी रावत, पदमा रावत, कृष्णा देवी, कमल बिष्ट, भवानी रावत, प्रमिला रमोला, शकुंतला कोठारी, पदमा रावत, गुड्डी डबराल, वीर कोठारी ,सुशीला पोखरियाल, रोशनी शर्मा, यशोदा नेगी, पुष्पा शर्मा, किरण गोसाई, उर्मिला डबराल, सुशीला कंडवाल, रामेश्वरी रावत, लक्ष्मी पुंडीर, जानकी गोसाई, गंगा लिंगवाल, विनोद लखेड़ा, दिगंबर सिंह नेगी, हरिप्रसाद ,वेद प्रकाश भारद्वाज, विरोजनी भट्ट, कमला पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

