ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन ही खुद ही बदरीनाथ नेशनल हाईवे का फुटपाथ घेरे हुए है। विभिन्न स्थानों पर पालिका के पास जगह होने के बावजूद उसके तमाम तरह के वाहन कार्यालय के पास फुटपाथ पर पार्क किए जा रहे हैं। जबकि, इसी फुटपाथ पर नो-पार्किंग का बोर्ड भी पुलिस ने चस्पा किया है। जुर्माने के तौर पर पांच रूपये की चेतावनी भी अंकित है। मुनिकीरेती में हर दिन सैंकड़ों की तादाद में तीर्थाटक व पर्यटक पहुंचते हैं। वह यहां बदरीनाथ नेशनल हाईवे से तपोवन-हरिद्वार के रुख करते हैं, जबकि पर्वतीय रूटों के मुसाफिर भी इसी हाईवे आवागमन करते हैं। कैलासगेट से लेकर तपोवन तिराहे तक राजमार्ग बेहद संकरा है, जिसपर अत्याधिक ट्रैफिक दबाव में वैसे ही आवागमन मुश्किल रहता है, लेकिन इसमें नगरपालिका भी अब न सिर्फ वाहन सवारों, बल्कि पैदल आवागमन करने वाले पर्यटकों व तीर्थाटकों की परेशानी बढ़ रही है। पालिका की जेसीबी, स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग समेत तमाम तरह के वाहन कार्यालय के पास हाईवे के फुटपाथ ही पार्क किए जा रहे हैं, जिससे पालिका कार्यालय सामने सुबह से लेकर रात तक हर दिन ट्रैफिक फंस रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगरपालिका व पुलिस के अधिकारियों से भी की है। बावजूद, अनाधिकृत से पार्क वाहनों को पालिका प्रशासन हटाने को तैयार नहीं दिख रहा है। वहीं, खास यह भी है कि पालिका के पास पार्किंग के लिए खुद के कई स्थान हैं। फिर हाईवे किनारे वाहनों को खड़ा करना समझ से परे है। कोट वाकई कार्यालय के बाहर हाईवे किनारे पालिका के वाहन पार्क मिले थे। चालकों को इन वाहनों को खारास्रोत में ट्रंचिंग ग्राउंड के पास खाली जगह पर पार्क करने के लिए निर्देशित किया गया है। बावजूद, कोई निर्देश का पालन नहीं करता है, तो संबंधित चालक की जवाबदेही भी तय की जाएगी। -अंकिता जोशी, ईओ, मुनिकीरेती -फुटपाथ पर पार्किंग की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। बावजूद, पालिका के वाहन यहां पार्क किए जा रहे हैं, तो अतिशीघ्र न सिर्फ उन्हें हटाया जाएगा, बल्कि चालानी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। -सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीओ, नरेंद्रनगर
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

