– डोईवाला में रिक्त चल रही 42 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उपचुनाव की तिथि तय
ऋषिकेश,11 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत रिक्त चल रही 42 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उपचुनाव की तिथि तय हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 22 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है, इच्छुक उम्मीदवार खंड विकास कार्यालय से आकर अपने नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 13 और 14 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 नवंबर को नाम वापसी और प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। कहा कि 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो निर्धारित समय तक चलेगी। मतदान के बाद 22 नवंबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से निर्वाचन आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है। इन ग्राम पंचायतों में वार्डवार होंगे चुनाव दूधली ग्राम पंचायत में तीन वार्डों (क्रम संख्या 1, 6, 8), सिमलास ग्रांट में एक वार्ड (क्रम संख्या 4), नांगल ज्वालापुर में 7 वार्ड (क्रम संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9), बड़ोवाला में चार वार्ड (क्रम संख्या 5, 7, 8, 9), कालूवाला में दो वार्ड (क्रम संख्या 8, 9), बागी में एक वार्ड (क्रम संख्या 2), रखवाला गांव में दो वार्ड (क्रम संख्या 5, 8), कोडसी में तीन वार्ड (क्रम संख्या 1, 4, 7), भोगपुर में तीन वार्ड (क्रम संख्या 3, 4, 7), रानी पोखरी मौजा में दो वार्ड (क्रम संख्या 3, 6), लिस्ट्राबाद में 5 वार्ड (क्रम संख्या 2, 4, 5, 6, 9), रैनापुर ग्रांट में दो वार्ड (क्रम संख्या 6, 7), सारंगधरवाला में एक वार्ड (क्रम संख्या 8), प्रतीत नगर में एक वार्ड (क्रम संख्या 12), गढ़ीमयचक में दो वार्ड (क्रम संख्या 8, 11), खदरी खड़कमाफ में एक वार्ड (क्रम संख्या 15), श्यामपुर में एक वार्ड (क्रम संख्या 15) और जोगीवाला माफी में एक वार्ड (क्रम संख्या 4) में चुनाव होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

