आजमगढ़ ,11 नवंबर(आर एन एस) दिल्ली विस्फोट की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी हो गया है।निजामाबाद में भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौकस करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर निजामाबाद की पुलिस ने क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल के नेतृत्व में रात लगभग 9 बजे फरहाबाद तिराहा पर चार पहिया दो पहिया वाहनों,संदिग्ध लोगों की हुई भीषण चेकिंग।रात में भारी पुलिस बल को देखकर अचानक चेकिंग से कस्बे में हड़कंप मच गया,लोगों में दहशत मच गई फिर मालूम हुआ कि दिल्ली विस्फोट कांड की घटना को लेकर पुलिस सतर्कता बरतते हुए चेकिंग कर रही है।क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल ने जनता और कस्बेवासियों से यह अपील की हैं कि आप लोगों को घबराने या डरने की जरूरत नहीं है।किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें पुलिस आप लोगों की सुरक्षा में रात दिन लगी है आप लोग पुलिस का सहयोग करें।अफवाहों पर ध्यान न दें।चेकिंग अभियान में क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल,थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सविंदर रॉय,उपनिरीक्षक राजेश राय,उपनिरीक्षक कमला पटेल,महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता,का0 मुलायम यादव,विक्रम मौर्या सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

