सीतापुर 27 मई (आरएनएस)। निरीक्षणों की लगातार कड़ी के बीच बुधवार को बिसवां क्षेत्र का एक आंगनबाड़ी केंद्र उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकार डॉ. राजागणपति आर. ने वहां पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की परतें खोल दीं। प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में चल रहे वीएनएसएनडी सत्र के दौरान डीएम ने एएनएम से ब्लड प्रेशर मशीन चलाने को कहा, लेकिन मशीन सही तरीके से संचालित न होने पर माहौल असहज हो गया। डीएम ने जब वैक्सीनेशन किट देखी तो वह भी खराब हालत में मिली। रखरखाव में लापरवाही देखकर उन्होंने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित एएनएम के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम का फोकस सिर्फ कागजी आंकड़ों पर नहीं बल्कि जमीनी तैयारी पर रहा। उन्होंने सवाल किया कि जो गर्भवती महिलाएं टीकाकरण दिवस पर नहीं पहुंचतीं, क्या स्वास्थ्य टीम उनके घर तक जाती है? जवाब संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहनी चाहिए। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पुष्टाहार वितरण, सैम-मैम रजिस्टर और बच्चों के पोषण की स्थिति पर भी जानकारी ली। निरीक्षण में सीएमओ अनूप श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

