सीतापुर 27 मई (आरएनएस)। सदरपुर थाना क्षेत्र के अफसेरिया गांव में भूमि पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता की और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हालात बिगड़ते देख राजस्व टीम को बिना पैमाइश लौटना पड़ा। बताया गया कि गाटा संख्या 297,2, 304,2, 305,2 व 265,1 की पैमाइश के लिए एसडीएम न्यायिक के आदेश पर नायब तहसीलदार राज बहादुर के नेतृत्व में लेखपाल सरिता देवी व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के सुधीर उर्फ ब्रजेंद्र, शालिनी वर्मा, रोहन, पुष्कर व जूली ने विरोध शुरू कर दिया। महिला लेखपाल सरिता देवी की तहरीर पर सदरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

