दुर्ग, 12 नवम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के आईटीआई भिलाई में छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध मौत के बाद परिसर में हंगामा मच गया। सैकड़ों छात्र देर रात तक प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे रहे और संस्थान के डायरेक्टर से घटना की पूरी जानकारी व जवाब मांगते रहे।
छात्रों का आरोप है कि संस्थान में मेडिकल सुविधा की भारी लापरवाही के कारण उनके साथी सोमिल की जान गई। उनका कहना है कि अगर समय पर बेहतर इलाज मिलता, तो सोमिल की जिंदगी बचाई जा सकती थी। मृतक छात्र सोमिल साहू मध्य प्रदेश के हरदा जिले का रहने वाला था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, छात्रों ने पारदर्शी जांच की मांग की है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और हालात पर नजर रखे हुए है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

