-14 को होगी कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसले
रायपुर, 12 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने आज महानदी मंत्रालय में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय सचिवों से कहा कि सभी कार्य त्वरित गति से पूर्ण करें।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव आज विभिन्न विभागों के प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक ली। इस संबंध में उन्होंने कहा कि लोक निर्माण, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों में गति लाए ताकि बजट लैप्स न हो। ज्ञात रहे कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है लेकिन अभी तक कार्य अपूर्ण है। आज की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
14 को कैबिनेट की बैठक
महानदी के सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार कैबिनेट की आवश्यक बैठक 14 नवंबर को होगी। जिसमें धान खरीदी, भुगतान सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री आज गुजरात से यहां पहुंच गए हंै। उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया से चर्चा की तथा विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की है। कैबिनेट की बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। उद्योगमंत्री लखनलाल देवांगन आज दिल्ली से आ गए हैं। बैठक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
आर.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

