0 अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप
बलौदाबाजार, 12 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में शुरू की गई समाधान सेल योजना आम जनता की शिकायतों और सूचनाओं के त्वरित निराकरण में बेहद प्रभावी साबित हो रही है। इस सेल के माध्यम से न केवल शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, बल्कि अपराधियों की धरपकड़ में भी लगातार सफलता मिल रही है।
हेल्पलाइन नंबर से मिल रही त्वरित सफलता
समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 के माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिन पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 05 मई 2025 से 10 नवम्बर 2025 तक कुल 443 शिकायतें और सूचनाएं सेल में प्राप्त हुईं। इनमें से 94 शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 54 मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 288 शिकायतों की जांच और तस्दीक के बाद प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
समाधान सेल के जरिये उल्लेखनीय कार्रवाइयां
सेल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं —
1. थाना पलारी क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ?27,200 नगद जब्त कर धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
2. थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में महुआ शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने 130 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 735/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की।
3. इसी प्रकार, सिटी कोतवाली क्षेत्र में ही एक अन्य कार्रवाई में 148 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई और अपराध क्रमांक 1067/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया।
4. धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 1033/2025 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।
शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गुप्त
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि समाधान सेल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे शिकायतों की तस्दीक कर निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिकायत या सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि नागरिक बिना किसी भय के अपराध की जानकारी पुलिस को दे सकें।
आम जनता के लिए अपील
पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से अवश्य साझा करें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

