0 उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 212 क्विंटल से अधिक धान, वाहन जब्त
कवर्धा, 12 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (ढ्ढक्कस्) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले की सीमाओं पर लगातार चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत अवैध धान परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है।
दिनांक 11 नवम्बर 2025 को थाना चिल्फी पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन क्रमांक क्क-90-ञ्ज-7437 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में लगभग 212.250 क्विंटल धान भरा पाया गया। वाहन चालक राजा भैया पिता विजय बहादुर अहिरवार (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम हीरापुर, थाना ब्रजपुर, जिला पन्ना (म.प्र.) से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। प्रस्तुत दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए। चालक ने बताया कि वह बाघरमऊ मंडी, जिला बहराइच (उ.प्र.) से धान लोड कर राजनांदगांव (छ.ग.) की ओर जा रहा था।
संयुक्त टीम ने की जप्ती कार्रवाई
अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस ने तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारी — श्री अमित कुमार द्विवेदी (खाद्य निरीक्षक, बोड़ला), श्री विरेन्द्र पोर्ते (खाद्य निरीक्षक, कवर्धा) एवं श्री हिमांशु केशरवानी (खाद्य निरीक्षक, पण्डरिया) — ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से जप्ती और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 553 पंकज यादव, 472 सुनील मेरावी, 552 संतोष साहू, 809 मोह. इरफान, 766 आशु तिवारी तथा खाद्य विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।
अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी
कबीरधाम पुलिस ने बताया कि जिले की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि अवैध धान परिवहन और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

