0 अब तक 10 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
दुर्ग, 12 नवंबर (आरएनएस)। थाना पुलगांव पुलिस ने ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में हुए करीब 85 लाख रुपए के गबन मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इससे पहले पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक, दुर्ग शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम चंद्रखुरी निवासी हिरन बाई साहू सहित अन्य 239 ग्राहकों से लिए गए ऋण की राशि बैंक के कर्मचारियों द्वारा वसूली तो की गई, लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं किया गया। जांच में सामने आया कि कर्मचारियों ने कुल 240 ग्राहकों से लगभग ?85 लाख (?84,98,940) वसूलकर उसे अपने निजी उपयोग में खर्च कर लिया।
आवेदक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 546/2025 धारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस दौरान पुलिस ने 10 नवंबर 2025 को 6 आरोपियों को, वहीं विगत दिवस 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी हरीश पोया (उम्र 28 वर्ष), निवासी चिनौरी थाना चारामा जिला कांकेर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना पुलगांव पुलिस की टीम द्वारा इस मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि गबन की पूरी रकम की रिकवरी के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और इस आर्थिक अपराध में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

