लम्भुआ/सुल्तानपुर 12 नवंबर (आरएनएस )। पाल्हनपुर गांव में बुधवार को आयोजित टीकाकरण शिविर का बाल विकास की मुख्य सेविका अंजू वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं और सात बच्चों का टीकाकरण किया गया। मुख्य सेविका अंजू वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के समय आवश्यक सावधानियों के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के माध्यम से बच्चों को पीलिया, पोलियो, तपेदिक, गलघोटू, काली खांसी, टैटनस, निमोनिया, दिमागी बुखार, दस्त, खसरा, रूबेला और रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाया जाता है।बच्चों के टीकाकरण के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का मुफ्त एएनसी चेकअप और टीकाकरण भी किया गया। एएनएम सरिता सिंह ने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रमला देवी, पूनम देवी, सहायिका आशा देवी और आशा बहू सुशीला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल जांच में जुटी पुलिस
कादीपुर/सुल्तानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बेलवाई-हलियापुर मार्ग पर सुबह करीब 8 बजे हुई। घायलों की पहचान गढ़ साड़ी जगदीशपुर निवासी राज चौहान (18) पुत्र राम उदय चौहान और दीपांशु चौहान (18) पुत्र संतोष चौहान के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल राज चौहान को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दीपांशु चौहान को उनके परिजनों द्वारा एक निजी वाहन से अंबेडकरनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।अखंडनगर थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

