सुल्तानपुर 12 नवंबर (आरएनएस )। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने बुधवार को सुल्तानपुर जंक्शन पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और रेल मंत्रालय को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि रेल विभाग में गाड़ी प्रबंधक (ळनंतक डंदंहमत) के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए तथा इस पद के लिए न्याय संगत वेतनमान निर्धारित किया जाए। साथ ही नई पेंशन योजना (छच्ै) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (व्च्ै) बहाल करने की भी जोरदार मांग उठी। इसके अलावा कर्मचारियों ने किलोमीटर माइलेज में 25 प्रतिशत की वृद्धि की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्रालय को इन मांगों से अवगत कराया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

