बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा
सुल्तानपुर 12 नवंबर (आरएनएस )। बल्दीराय ब्लॉक के खेल मैदान हलियापुर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्याम बिहारी ने किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी नें उद्घाटन सत्र में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज कराया। उन्होंने कहा कि खेल भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है। बच्चों ने सांस्कृतिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया । समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, पर असली खिलाड़ी वही होता है जो हार से सीखकर आगे बढ़ता है। खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
उ.प्र.प्रा शिक्षा मित्र संघ अध्यक्ष व पवन कुमार ने कहा कि खेल बच्चों के बौद्धिक और भावनात्मक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। व्यायाम शिक्षक हीरालाल यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं। तिरहुत न्याय पंचायत योगा-पीटी ओवरऑल चैंपियन रहा, वहीं हेमनापुर ने भी कई प्रति-योगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल राउंड चैंपियन का खिताब जीता।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

