-पीडि़त महिला ने प्रशासन से की शिकायत
बल्दीराय/सुलतानपुर 12 नवंबर (आरएनएस )। दंबगो ने महिला की खतौनी से बने रास्ते को बांस की बेरीकेटिंग लगाकर अवरुद्ध कर दिया है पीडि़त महिला ने तहसीलदार से शिकायत करके रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र बल्दीराय के ब्लाक धनपतगंज के ग्राम भरती सरैया की पीडि़त महिला रंजना सिंह शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी खतौनी से एक सार्वजनिक रास्ता है जिससे वह बाहर आती जाती है गांव के ही दंबग नरेन्द्र Ó सुरेन्द्र Ó राजेन्द्र ने जबरन रास्ते में बांस की बेरीकेटिंग लगा रास्ता अवरुद्ध कर दिया रास्ता अवरुद्ध होने से महिला का बाहर आना जाना बंद हो गया पीडि़त महिला रंजना ने बताया जब हम रास्ते से जाते है ये दंबग गाली गलौज मारपीट पर अमादा होते है। महिला ने नायब तहसीलदार से जरिए प्रार्थना पत्र रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि तहरीर मिली है थानाध्यक्ष धनपतगंज को अवगत कराया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

