चंडीगढ़ ,12 नवंबर(आरएनएस)। पूर्व मंत्री बूटा सिंह पर दिए बयान को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडि़ंग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस मामले को लेकर पंजाब स्ष्ट कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने वडि़ंग की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
डीएसपी कपूरथला हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब कर पूछा कि अब तक राजा वडि़ंग को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वडि़ंग की वीडियो की फोरेंसिक जांच होगी। इसमें हफ्ता-10 दिन लगेंगे। दिवंगत बूटा सिंह के बेटे ने स्ष्ट सर्टिफिकेट दिया है। इसके बाद चेयरमैन गढ़ी ने 8 दिन के अंदर राजा वडि़ंग को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। गढ़ी ने कहा कि राजा वडि़ंग है कोई रॉबिन हुड नहीं है जो आपको मिल नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि वडि़ंग तरनतारन और नवांशहर में घूम रहा है, आपको क्यों नहीं मिल रहा। ये तो वो बात हो गई कि खरगोश खुले मैदान में है और शिकारी ने अपने कुत्तों की चेन पकड़ रखी है।
बता दें कि राजा वडि़ंग ने 4 नवंबर को तरनतारन के एक गांव में पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ‘नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काले रंग दा हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने उस नू देश दा गृहमंत्री बणाया। इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई और वडिंग पर मुश्किलें बढऩे लगी।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

