जालंधर ,12 नवंबर(आरएनएस)। पंजाब के जालंधर से ्र्रक्क विधायक रमन अरोड़ा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। विधायक रमन अरोड़ा का कहना है कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया है। आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की डिमांड की है साथ ही गैंगस्टरों की ओर से पैसे न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी गई है।
विधायक रमन अरोड़ा ने पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर को इस संबंध में शिकायत दी है। विधायक अरोड़ा ने दावा किया कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया। पहली बार उन्हें 8 नवंबर को एक कॉल आई। इसके बाद अगले दिन यानी 9 नवंबर को फिर से एकबार कॉल आई। दोनों बार कॉल विदेशी नंबर से ही आई। उन्होंने बताया कि फोन करने वाला उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग करने लगा। रुपए न देने पर परिवार सहित उन्हें गोली मारने की धमकी देने लगा।
विधायक रमन ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि आरोपी ने इस दौरान अपना नाम नहीं बताया। न ही किसी गैंग से जुड़े होने की कोई बात कही। बस रुपए देने की धमकी देता रहा। हांलाकि विधायक ने इस संबंध में कोई ऑडियो जारी नहीं की है।
बता दें विधायक रमन अरोड़ा को करीब 6 माह पहले विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। टीम को तब उनके घर से करीब साढ़े 5 लाख रुपए नकदी और एक किलो के करीब सोने के गहनों के साथ कुछ चांदी के गहने भी मिले थे।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

