0 स्वरोजगार प्रशिक्षणार्थियों को मिली साइबर फ्रॉड एवं ट्रैफिक नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी
धमतरी, 12 नवंबर (आरएनएस)। एसपी.धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात प्रभारी द्वारा बड़ौदा आरसेटी धमतरी में दिनांक 12 नवम्बर 2025 को यातायात एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोडऩा एवं उन्हें सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, साइबर ठगी से बचाव जैसे विषयों पर जागरूक करना था।
कार्यक्रम में यातायात प्रभारी द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि –
सड़क पर चलते समय सावधानी, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षा के लिए अत्यावश्यक है। मोबाइल फोन पर मिलने वाले संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेशों से बचना चाहिए ताकि साइबर अपराध से सुरक्षित रहा जा सके। किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी की सूचना तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में दी जानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षुओं ने धमतरी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की तथा नियमों के पालन का संकल्प लिया। धमतरी पुलिस का उद्देश्य ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा के प्रति सजग बनाना और समाज में सुरक्षित धमतरी, जागरूक नागरिक की भावना को मजबूत करना है। धमतरी पुलिस – आपके साथ, आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

