:-दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली अपनी कला और तकनीकी प्रतिभा दिखाने का अवसर
:-उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में होगी उत्कृष्ट कलाकृतियों और नवाचारों की प्रदर्शनी
:-गोण्डा जनपद के शिक्षण संस्थानों से दिव्यांग छात्र जल्द कराएं पंजीकरण
गोण्डा 12 नवम्बर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं प्रतिभा संवद्र्धन के उद्देश्य से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज में आगामी 20 से 22 नवम्बर 2025 तक दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट कलाकृतियों, तकनीकी नवाचारों, अनुसंधान और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों को अपनी कला, तकनीकी दक्षता और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से न केवल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच मिलेगा, बल्कि उनके कार्यों को प्रोत्साहन और पहचान भी मिलेगी।
जनपद गोंडा के विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से आग्रह किया गया है कि वे इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए शीघ्र अपना पंजीकरण संबंधित कार्यालय में कराएं, ताकि उनकी जानकारी उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज को समय से उपलब्ध कराई जा सके।
कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग कलाकारों और शोधकर्ताओं को समाज के सामने अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

