:-लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल ने 500 रियासतो को देश की मुख्य धारा से जोड़कर कर एकता दिया था संदेश—दारा सिंह चौहान
गोण्डा 12 नवंबर। विधान सभा मनकापुर में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150वीं यंत्री के उपलक्ष्य में भव्य एकता यात्रा पूर्व मंत्री / क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व व यात्रा के लोक सभा संयोजक विद्याभूषण द्विवेदी की अगुवाई में झिलाही बाजार से निकलकर आरपी इंटर कालेज मैदान पहुंची। कार्यक्रम का संचालन संयोजक तथा केन्द्रीय वन मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि यूपी सिंह तथा भाजपा नेता विद्याभूषण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान रहे।
एकता यात्रा झिलाही बाजार से निकलकर बजरिया, मेझरिया, भिटौरा, नगर पंचायत के मोहल्ला पटेल नगर, गायत्री नगर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, बाल विकासपरियोजना कार्यालय व सीएचसी होते हुए आरपी आदर्श इंटर कालेज में पहुंची। यात्रा का जगह जगह फूल वर्षा करके जगह जगह महिलाओ व पुरूषो ने जगह जगह स्वागत किया। रेलवे क्रासिंग के पास नगर के चैयरमैन दुर्गेश सोनी, सभासद बैभव सिंह, पूर्व विधायक स्वर्गीय छेदीलाल की पत्नी सावित्री देवी, सभासद वैजंती सिंह, सारिका सिंह ने फूल वर्षा कर यात्रा में शामिल हुई। ब्लाक के निकट ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, सीडीपीओ रमा सिंह व सुपरवाइजर सुनीता सिंह के साथ सैकडो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओ ने फूल वर्षा कर यात्रा में शामिल हुई।
एकता यात्रा स्कूल के प्रागंण में पहुंचने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कारागार दारा सिंह चौहान व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने सर्वप्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राजा रघुराज प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद मंच पर मुख्य अतिथि का स्वागत विधायक रमापति शास्त्री, ब्लाक जगदेव चौधरी, डाक्टर अनिल कुमार, मनकापुर विधान सभा प्रभारी राजीव रस्तोगी, गौरा विधान सभा प्रभारी श्रवण कुमारशुक्ल, मनीष सिंह, जनार्दन तिवारी, वेद प्रकाश दूबे, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, सीडीपीओ रमा सिंह, केके सिंह, सीके पाठक, जनार्दन वर्मा, भरत सिंह, खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव आदि लोगो ने फूलमाला व मोमेंटो, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान ने कहा कि लगभग पांच सौ रियासतों को देश में शामिल करके देश और दुनिया को संदेश दिया। लोग आज उसे लोहा मानते हैं।कल्पना करते है वे होते तो आज देश का नक्शा कुछ और होता। उनके संघर्षों की बुनियाद व नक्शे कदम पर चलते हुए देश के यशस्वी पीएम चल रहे है। पीएम ने सरदार पटेल की बडी मूर्ति लगाकर दुनिया को संदेश दिया है।
हिन्दुस्तान अब किसी के सामने झुकने वाला नही है। जहां इस देश का दूसरे देश के लोग नोटिस नही लेते थे। आज सभी लोग पलके विछाये रहते हैं। देश में मोदी व प्रदेश योगी के नेतृत्व में भाजपा सभी वर्गो का ध्यान दे रही है जिससे विकास तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में रमापति शास्त्री ने कहा कि देश पीएम मोदी व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में दिनप्रतिदिन आगे बढ रहा है। भाषण के दौरान केन्द्रीय विदेश मंत्री तथा स्थानीय सांसद ने वर्चुअल सम्बोधन करके मौजूद सभी का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय शर्मा, चैयरमैन मनकापुर, बाबूराम यादव, भगवानदीन मित्र, दिलीप वर्मा, रमाकांत सिंह, धनपतिधर शुक्ल, अवधेश उपाध्याय, कमलेश पान्डेय, अजीत पान्डेय, पंकज श्रीवास्तव, रवी श्रीवास्तव आदि तमाम लोग मौजूद रहै।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

