बालोद, 12 नवंबर (आरएनएस)। बालोद पुलिस ने बालोद-धमतरी सीमा पर एक संदिग्ध कार से तीन करोड़ रुपए नगद राशि जब्त किया है। कार महाराष्ट्र की बताई जा रही है, जिसमें सीटों के नीचे गुप्त लॉकर बनाकर नगद छुपाया गया था। मामले में पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बालोद पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर से एक कार क्रमांक एमएच 04 एमए 8035 बड़ी मात्रा में नगद लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई। कुसुमकसा थाना क्षेत्र में कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान सीट के नीचे बने सीक्रेट लॉकर से नोटों की गड्डी बरामद की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग और खुफिया एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी रकम के स्रोत और गंतव्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि यह रकम हवाला कारोबार या अवैध लेन-देन से जुड़ी हो सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल फ ोन और दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

