दुर्ग, 12 नवंबर (आरएनएस)। जिले के ग्राम अंडा में उधार के पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद व मारपीट के बाद एक युवक की अचानक मौत हो गई। हालांकि इस बात की पुष्टि नही हुई है कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 11 नवंबर को रात लगभग 9 बजे ग्राम अंडा में ओंकार सिन्हा पिता योगेश्वर उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी अंडा का वहीं के रहने वाले अजीत ढीमर के साथ विवाद हुआ था। ओंकार ने नवरात्रि के समय अजीत से 2000 रूपये उधार लिया था। तथा घटना दिनांक को उधारी पैसा मांगने की बात पर ही ओंकार सिन्हा उसका भाई नागेश्वर सिन्हा के साथ अजीत ढीमर, नमेश ढीमर तथा अजीत ढीमर का नाबालिक भांजा के मध्य वाद विवाद हुआ था तथा मार-पीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच रात लगभग 10:30 बजे ओंकार सिन्हा ने सीने में दर्द एवं जलन होने की बात परिवार जनों को बताई इस पर परिजनों अस्पताल ले जाने के लिए वाहन न मिलने पर पड़ोसी गोलू साहू एवं राजू ढीमर थाना अंडा जाकर पुलिस वालों से मदद मांगी और पुलिस गाड़ी ओंकार सिन्हा को लेकर अस्पताल जा रही थी इसी बीच रास्ते में वाहन 112 गाड़ी मिलने पर ओंकार को उसमें शिफ्ट कर दुर्ग अस्पताल भेजा गया। लगभग 11 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद कैजुअल्टी में ओंकार सिंन्हा को दिखाया गय जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत ओंकार सिंन्हा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही मृतक की मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

