कोरबा, 12 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बस्ती में मंगलवार रात दो नायब तहसीलदारों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिर पर चोटें आईं और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु एक परिचित की जानकारी पर अपने-अपने वाहनों से मसाज कराने के लिए आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवक वहां आ गए और तहसीलदारों के ड्राइवर से कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ा तो तहसीलदार दोनों बाहर आए और समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी युवकों ने दोनों पर हमला बोल दिया। मारपीट इतनी अचानक हुई कि मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इक_ा हो गए, लेकिन हमलावर युवक फ रार हो गए। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार युवक पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मुख्य आरोपी हितेश सारथी पहले भी कई अपराधों में लिप्त रह चुका है और आदतन अपराधी बताया जा रहा है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

