-दिल्ली ब्लास्ट के बाद बाहर से आने वाले लोगों पर रखी जा रही विशेष नजर
चित्रकूट 12 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत के बाद से पूरे जिले में बाहर से आने वालों पर विशेष् नजर रखी जा रही है। मंदिरों में पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
चित्रकूटधाम कर्वी से लेकर मानिकपुर जंक्शन, बरगढ़, शिवरामपुर, भरतकूप, खोह रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी के साथ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा की टीमेां ने सघन जांच कराई। मंगलवार की देर रात से लेकर बुधवार की सुबह तक दिल्ली आने जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन व महाकौशल एक्सप्रेस से आने जाने यात्रियों के समान की जांच हुई। डॉग स्क्वायड टीम ने भी ट्रेन की बोगी, टॉयलेट, स्टेशन में कूडेदान और विश्राम कक्ष में जांच पड़ताल की। उधर मानिकपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन में संयुक्त चेकिंग अभियान चला कर संदिग्धों की तलाशी की गई। इस दौरान एसडीएम मो. जसीम, सीओ फहद अली, प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर प्रकाश यादव, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह, आरपीएफ प्रभारी मो. शालिक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

