हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी विवि की एनएसएस इकाई की ओर से राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज में जीवन और आशा का संचार करता है और छात्रों को समाज सेवा में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. विपुल शर्मा, संकायाध्यक्ष प्रो. एमएम तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल, डॉ. अश्वनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

