हरिद्वार,12 नवंबर (आरएनएस)। हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्रांट और डिवाइन चिकित्सालय एंड समग्र स्वास्थ्य ग्राम की ओर से डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में बुधवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा कि नेत्र विशेषज्ञों ने सैकड़ों लोगों के दृष्टिदोष, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा की पहचान कर परामर्श दिया। गंभीर मामलों को आगे की जांच के लिए जौलीग्रांट भेजा गया। कॉलेज के नर्सिंग कर्मियों, पैरामेडिकल छात्रों ने सहयोग किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

