ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को रानीपोखरी में आत्म निर्भर संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान महिलाओं ने घर-घर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प भी लिया। सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इस अभियान में मातृशक्ति की भूमिका निर्णायक है। यदि हर महिला अपने घर में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे, तो भारत आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा संगठन समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। महिलाएं इस परिवर्तन की धुरी हैं। जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होंगी, तभी भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनेगा। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं केवल घर ही नहीं संभालतीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा भी तय करती हैं। स्वदेशी अपनाना हमारी संस्कृति और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। यह अभियान आने वाली पीढिय़ों में आत्मनिर्भरता की भावना जगाने का माध्यम बनेगा। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि महिला शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत की असली आधारशिला है। जब हर घर की नारी स्वदेशी अपनाएगी, तभी देश सशक्त बनेगा। स्वदेशी अपनाना केवल वस्तुओं का नहीं, बल्कि विचारों और व्यवहारों का भी परिवर्तन है, जो आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल ने कहा कि ‘निर्भर संकल्प अभियानÓ महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। भाजपा संगठन इस संदेश को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। महिला शक्ति इस मुहिम को जन-जन तक ले जाने की सबसे बड़ी ताकत है। धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि इस दौरान दिल्ली बम विस्फोट में जान गंवाने वालों तथा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के पिता के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुचिता रावत, अरुण शर्मा, सम्पूर्ण रावत, अनु कक्कड़, कुसुम सिद्धू, चंद्र भान पाल, ममता नयाल, रश्मि देवी, कुसुम कंडवाल, संगीता बहुगुणा, संदीप भट्ट, राजेंद्र उनियाल, विजय भट्ट आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

