ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल में बुधवार को 27वां अंतरसदनीय दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। पहले दिन बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषभ नेगी, 400 मीटर में अनमोल राणा और बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस में गीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडिया ब्लाइंड फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच नरेश सिंह नयाल ने ओलंपिक ध्वज फहराकर किया। आतिशबाजी, रंग-बिरंगे गुब्बारे और शुभंकर उड़ाने के बाद खेल मशाल प्रज्जवलित की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम की सफलता के लिए ईश्वर की अनुकंपा प्राप्त करने के लिए शबद गायन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कक्षा चार के छात्रों द्वारा पॉम-पॉम हाथ में लेकर वेलकम की आकृति बनाकर विद्यालय प्रांगण में पधारे समस्त अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। पहले दिन का खेलो का प्रारंभ नर्सरी कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों की दौड़ से हुआ। कक्षा दूसरी के बालक वर्ग की ‘डैडी शू रेस’ में नैतिक ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय, वत्सल ने तृतीय, यूकेजी के बालिका वर्ग की गारलैंड रेस में जियांशी- सानवी, निशिका- सीरत, आशी-दियांशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी बालक वर्ग की’ बीन बग रेस’ में रिशांत बिष्ट, आरोन राणा, शिवाय भंडारी, ‘टाई शू रेस’ के बालिका वर्ग कक्षा तीसरी में आरोही, आरोही चौहान, आव्या धस्माना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋषभ नेगी, शिवांश रावत, आर्यन पंवार, बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस में गीतिका, रितिक चौधरी, निधि, बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनमोल राणा, अनमोल डबराल, सिद्धार्थ बडोनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर शैफाली रावत, विद्यालय चेयरमैन डॉ. एसएनसूरी, रेनू सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी, एनजीए की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, सरदार गुरप्रीत सिंह नरवाल, सुनील दत्त काला, संजीव सिंह, सरदार मंजीत सिंह, नीरु अरोड़ा, मुकुल तायल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

