ऋषिकेश,12 नवंबर (आरएनएस)। डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 के तहत बुधवार को हवन-यज्ञ के साथ बॉयलर की पूजा कर अग्नि प्रज्जवलति की गई। इसके साथ ही पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि इस सत्र में तीस लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। विधि-विधान से पूजा के बाद अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने पारंपरिक रूप से बॉयलर में अग्नि प्रज्जवलति कर पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष मिल में पेराई सत्र 21 नवंबर से प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन ने समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मशीनों की मरम्मत से लेकर सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, श्रमिकों की तैनाती और सफाई कार्य तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। ताकि पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मिल प्रशासन किसानों के हितों को सर्वोपरि मानता है और उनके गन्ने का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे स्वच्छ और समय पर गन्ना सप्लाई करें। ताकि उत्पादन सुगमता से हो सके। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन किसानों के साथ मिलकर इस सत्र को रिकॉर्ड उत्पादन और पारदर्शी भुगतान प्रणाली वाला सत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना तौल केंद्रों पर भी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो। मौके पर एलआर तंवर, संजय सिंह, सर्वजीत सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित, आशुतोष अग्निहोत्री, मांगे सिंह, अक्षय सिंह, शुभम गिल, अंकित सिंह, असित परिहार, चेतन चौहान, मोहित सेमवाल, अरविंद कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुषमा चौधरी, शिवानी वर्मा, अग्निवेश, योगेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार, संजय सैनी, प्रेम कुमार, वेदपाल आर्य आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

