लालगंज, मीरजापुर 13 नवंबर (आरएनएस)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी लेनिन वादी के जिला सचिव जीरा भारती के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा लालगंज तहसील पहुंच कर विभिन्न गांव की समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन तहसील कर्मचारियों को सौंपा गया। पत्रक लेते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सभा मतवार हलिया में घर बनाने के लिए जमीन नहीं है बसंत लाल पुत्र जगधारी राजकुमार पुत्र राजमन नरेश पुत्र बब्बू समेत कई गरीबों को आवासीय कृषि पट्टा दिया जाए। बॉर्डर लालगंज तहसील क्षेत्र के गांव हैं इन गांवों के गरीबों को आवासीय व कृषि पट्टा दिया जाए। ग्राम सभा बढ़ौना में रीता जायसवाल के घर आने जाने का रास्ता दिया जाए। ग्राम सभा तुलसी में मुख्य रोड रामदेव के घर तक आने-जाने का रास्ता दिया जाए। ग्राम सभा नंदिनी लालगंज में श्याम कुमार पुत्र सधई के पास रहने के लिए जगह नहीं है आवास दिया जाए। कैश फॉर इंडिया द्वारा गरीबों को कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसाया गया है गरीबों को छुटकारा दिलाया जाए। पत्रक लेते हुए तहसील कर्मचारियों ने समाधान करने का आश्वासन दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

