मीरजापुर 13 नवंबर (आरएनएस)। जिगना थाना पुलिस व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 50 ग्राम अवैध हेरोईन जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपया आंकी गई है के साथ एक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 13 नवंबर 2025 को थाना जिगना व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली रेलवे ओवर ब्रिज के पास से विवेक सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र शिवाकान्त सिंह निवासी नरैना थाना जिगना को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध हेरोईन अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपये बरामद किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

