लखनऊ, 13 नवंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना काकोरी क्षेत्र के ठ्ठद्बह्नह्वद्ग ष्टशठ्ठ1द्गठ्ठह्ल स्ष्द्धशशद्य, दुर्गागंज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर केंद्रित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, साइबर अपराधों से बचाव और कानून की जानकारी देना था, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और किसी भी प्रकार की परिस्थिति में निर्भीक होकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को अवगत कराते हुए की। कार्यक्रम में थाना काकोरी की एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमारी और उपनिरीक्षक शैलेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने करीब 120 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को सुरक्षा से संबंधित अनेक पहलुओं पर जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया, ताकि वे किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की भूमिका केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसका प्रमुख दायित्व है।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 108, 1098 और 1076 की जानकारी दी गई और इनसे संपर्क करने की प्रक्रिया बताई गई। साथ ही साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टिंग और ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक या कॉल से हमेशा सतर्क रहें।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। महिला हेल्प डेस्क और थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह केंद्र महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान और समान अवसर प्रदान करना है।लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में वर्तमान में 54 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें प्रशिक्षित अधिकारी एवं महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं। यह केंद्र महिलाओं की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच संवाद को मजबूत करना, महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें निर्भीक होकर अपनी समस्याएं सामने लाने के लिए प्रोत्साहित करना था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता अभियानों से न केवल महिला सुरक्षा के प्रति चेतना बढ़ती है, बल्कि समाज में आपसी भरोसा और सहभागिता की भावना भी सुदृढ़ होती है।मिशन शक्ति अभियान, उत्तर प्रदेश पुलिस की एक सशक्त पहल है जिसका लक्ष्य है—नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन। इस अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और एक सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

