लखनऊ, 13 नवंबर (आरएनएस ) देश के शीर्ष व्यापारिक एवं उद्यमी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया है कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को महिमामंडित करना या निजी स्वार्थ की पूर्ति नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक छोटे-बड़े व्यापारी और उद्यमी को सम्मान और शक्ति दिलाना है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की सोच यही है कि व्यापारी वर्ग को सुरक्षित, सम्मानित और समर्थ बनाया जाए, और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष गर्ग ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के साथ संवाद के माध्यम से कई महत्वपूर्ण निर्णय कराए गए हैं, जिनका सीधा लाभ व्यापारिक समुदाय को मिला है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘एक जनपद, एक उत्पादÓ, निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला एवं युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन दूसरी ओर कुछ विभागों—विशेष रूप से सीजीएसटी, एसजीएसटी और खाद्य विभाग—के अधिकारियों द्वारा उत्पीडऩ और अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। इस पर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।पूर्व मंत्री एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल केवल एक संस्था नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा एक सशक्त संगठन है। यह संगठन देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हम नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें — यही संगठन की मूल भावना है। आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर ही व्यापारी वर्ग देश की प्रगति में सार्थक योगदान दे सकता है।गर्ग ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का लक्ष्य देश के 10 करोड़ से अधिक उद्योगपतियों, उद्यमियों, व्यापारियों और छोटे-बड़े कारोबारियों को एकजुट कर एक “महाशक्ति” के रूप में संगठित करना है। यह संगठन रेडी-पटरी व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक सबको जोडऩे का काम कर रहा है, ताकि हर व्यापारी वर्ग की आवाज सशक्त रूप से सरकार तक पहुंचे।
उन्होंने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के माध्यम से उत्तर प्रदेश सहित देशभर में करोड़ों व्यापारी, उद्यमी और व्यवसायी अपने अधिकारों और हितों के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, मंडल और कमिश्नरी अध्यक्ष, नगरों और कसबों के पदाधिकारी तथा युवा और महिला इकाइयाँ अपनी सामूहिक शक्ति से संगठन को मजबूत बना रही हैं।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश तथा राजधानी लखनऊ महानगर के पुनर्गठन के तहत संगठन को और व्यापक रूप देने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं। प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं जनप्रिय उद्यमी सुधीर एस. हलवासिया को प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही लंबे समय से व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभा रहे श्याम मोहन दूबे झींझक को प्रदेश वाइस चेयरमैन, जबकि शैलेन्द्र अग्रहरि (मिर्जापुर) और अमित गुप्ता (लखनऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

