कोलकाता 13 नवंबर (आरएनएस)। वेस्ट पोर्ट थाना इलाके के मटियाबुर्ज स्थित बिचालीघाट से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव को कोलकाता मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उसे डॉक्टरों ने भी मृत करार दिया। पुलिस ने बताया कि, कोलकाता पुलिस की डीएमजी की टीम ने बिचालीघाट से लगभग 25 साल के एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि उक्त युवक की मौत कैसे हुई व उसका परिचय क्या है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

