-सरकार की मंशा ग्रामीणांचलों से निकले प्रतिभाओं को मिले उचित स्थान : अभय सिंह
गोसाईंगंज-अयोध्या 13 नवंबर (आरएनएस )। गोसाईंगंज कस्बे के रामबली नेशनल इंटर कालेज के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा उ.प्र. ग्रामीण खेल लीग का तीन दिवसीय भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अभय सिंह, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल व संचालन देवेश मिश्रा बीओ सोहावल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अभयसिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर 100 मीटर की बालिका दौड़ को तिरंगा झंडा दिखा कर किया। मुख्य अतिथि अभय सिंह ने कहाकि गांवों में तमाम प्रतिभाएं छुपी हुई है। आज जरूरत है कि उनको निकाल कर सामने लाया जाए जिससे प्रदेश व देश का नाम रोशन हो। इसीलिए यह आयोजन हर विधानसभा में सरकार करवा रही है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीणांचलों से निकले प्रतिभाओं को उनका उचित स्थान प्रदान किया जाय। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहाकि खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक खेल मैदान की आवश्यकता है।जिससे खिलाडियों को अपना प्रेक्टिस करने में आसानी हो। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर सहित ऊंची कूद व लंबी जम्प है। उक्त अवसर पर सरोज दूबे, अनिल प्रताप सिंह,तेजप्रताप सिंह,पूर्व चेयरमैन रमेशचन्द्र पप्पू,पंकज सिंह,शिवकुमार यादव,शिवशंकर शुक्ला, बीडीओ मया विकाश मिश्र, प्रभारी अभिषेक चौबे बीओ तारुन, सह प्रभारी अमन वर्मा बीओ मया,प्रधान रामभवन वर्मा, शैलेन्द्र सिंह,संजय सिंह राजू, सर्वेश कुमार मोनू, शशिकुमार अंगियार, देशराज चौधरी, अनिल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

