लालगंज, प्रतापगढ़ 13 नवंबर (आरएनएस )। पुरानी रंजिश में आगजनी व जानलेवा धमकी के आरोप को लेकर पीडि़त ने गांव के ही कुछ आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के बछवल गांव निवासी मुस्लिम पुत्र अजीज मोहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बारह नंवबर को दोपहर करीब बारह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके मड़हे में आग लगा दी और जानलेवा धमकी दी। आगजनी से सामान जल गये व बगल स्थित पौधे भी झुलस गये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

