लालगंज, प्रतापगढ़ 13 नवंबर (आरएनएस )। युवक के गायब होने की घटना को लेकर पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा पूरे सेवकराय, रामपुर बावली निवासी हरिकेश विश्वकर्मा पुत्र बड़ेलाल विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पचीस अक्टूबर को उसका भाई बीस वर्षीय दिलीप पड़ोस के जौदहा मेले पर गया था। उसके घर न लौटने पर परेशान परिजन खोजबीन करने लगे। परिजनो के काफी खोजबीन के बाद भी गायब युवक का कहीं पता नही चला। परेशान पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

