लालगंज, प्रतापगढ़ 13 नवंबर (आरएनएस )। ईरिक्शा की आपस में हुई टक्कर से एक चालक चुटहिल हो गया। लीलापुर थाना क्षेत्र के मुल्तानीपुर गांव निवासी किशन ईरिक्शा लेकर प्रतापगढ़ से लालगंज की ओर आ रहा था। रास्ते में लखपेड़ा बाग के समीप चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे दूसरे ईरिक्शा से टक्कर हो गयी। जिससे दूसरे ईरिक्शा के चालक घरौरा निवासी तौहीद मामूली रूप से चुटहिल हो गया। सूचना पर पहुंची लीलापुर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि दोनों ईरिक्शा को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

