लालगंज, प्रतापगढ़ 13 नवंबर (आरएनएस )। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर विधानसभा क्षेत्र रामपुरखास आयेंगी। विधायक आराधना मिश्रा मोना दोपहर साढ़े तीन बजे लालगंज नगर स्थित राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज में युवा कल्याण विभाग एवं प्रा0वि0द0 प्रतापगढ़ के तत्वाधान में आयोजित युवा खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पूर्व विधायक आराधना मिश्रा पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे पनखरी स्थित आरजी यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगी। वह दोपहर एक बजे कटरा पुरवारा में रामेश्वर कामता प्रसाद पटेल इण्टर कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद अपरान्ह ढ़ाई बजे केशवपुर में रमाकांत मिश्र एवं विशालमूर्ति मिश्र के संयोजन में चल रही श्रीमदभागवत कथा में शामिल होंगी। विधायक मोना बनवारी में स्व0 रामकृष्ण ओझा के आवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

