प्रतापगढ़ 13 नवंबर (आरएनएस )। जिले के अधिवक्ताओं ने गुरूवार को आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के मीडिया प्रभारी मुक्तेश्वरनाथ ओझा मुक्कू के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर हवन पूजन किया। हवन पूजन में शामिल साथियों ने अधिवक्ता मुक्कू ओझा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर सामूहिक प्रार्थना भी की। हवन पूजन का संयोजन रूरल बार के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा व जूनियर बार एसोसिएसन के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र ने किया। इधर एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश तथा प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने प्रयागराज के शांती विलास हास्पिटल पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ता मुक्कू ओझा के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। इस मौके पर उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सचिंद्र सिंह, दीपक उपाध्याय, शिवम सिंह, विवेक शुक्ला, आलोक सिंह, लालता प्रसाद मिश्र, लहरी हरिशंकर पुरी, प्रणव त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, उत्तम सिंह, जितेंद्र सिंह भोले, विजयकांत मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

