प्रयागराज में वकीलों की सुरक्षा के मुददे पर हुआ विरोध प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान में झलका उत्साह
प्रयागराज 13 नवंबर (आरएनएस )। अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर गुरूवार को यहां डीएम कार्यालय से सटे सदर तहसील गेट के सामने वकीलों ने विधेयक के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ला तथा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल तिवारी महेश की अगुवाई में आवाज बुलंद किया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने प्रयागराज में कलेक्टेऊट व दीवानी परिसर, सदर तहसील तथा हाईकोर्ट कैम्पस में साथी अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें विधेयक का मसौदा समझाया। वहीं उन्होने विधेयक की मांग को लेकर आगामी पहली दिसंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली स्थित संसद भवन के सामने तगड़े विरोध प्रदर्शन का भी ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रयागराज, प्रतापगढ़ जिले समेत प्रदेश व देश के कई हिस्सो मे रोज अधिवक्ताओ पर प्राणघातक हमले हो रहे है। उन्होने यूपी बार कौंसिल के आसन्न चुनाव में अधिवक्ताओ से विधेयक के समर्थन में आवाज उठाने वाले अधिवक्ताओ को प्रतिनिधि बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश ने बताया कि प्रदेश भर मे जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयो पर अधिवक्ताओं से सघन संपर्क के जरिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मुहिम को तेज किया जाएगा। अनिल तिवारी महेश ने बार कौंसिल के चौदह नंवबर से होने वाले चुनाव को लेकर यह भी मांग उठाई है कि नामांकन वापसी के दिन तक प्रत्येक दशा में अधिवक्ताओं का सीओपी निर्गत किया जाना चाहिए। अध्यक्षता मण्डल इकाई अध्यक्ष संजय ओझा व संचालन प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने किया। विरोध प्रदर्शन का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार शुक्ला व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री लोकेश सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला, पीयूष कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता हृदय नारायण पाण्डेय, अंकित सिंह, अनुपम पाण्डेय, धु्रव द्विवेदी, अभय सिंह, धीरेन्द्र त्रिपाठी, नीरज पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, अवनीश त्रिपाठी, पंकज मिश्र आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

