श्रावस्ती 13 नवंबर (आरएनएस )। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से Óअपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम द्वारा थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत पडऩे वाले इंडो नेपाल बॉर्डर सुइया पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व ड्यूटीरत कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।Ó
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सीमा से जुड़े मार्गों पर आवागमन कर रहे वाहनों की कागजात जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पत्र तथा सघन चेकिंग नियमित रूप से की जा रही है। ड्रोन कैमरे से भी सतर्क निगरानी की जा रही है। स्थानीय पुलिस व ैैठ की संयुक्त टीम द्वारा भ्भ्डक्, डॉग स्क्वाड के साथ सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।Ó इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी अपराध श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिरसिया पुलिस एवं ैैठ बल द्वारा सुइयां बॉर्डर पर संयुक्त रूप से पैदल गश्त एवं संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई।
गश्त के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा वहां तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी भिनगा द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सीमा क्षेत्र में निरंतर गश्त कर अवैध आवागमन, तस्करी व संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए।
स्थानीय लोगो से भी अपील की गई कि वे अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल Óस्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर 112Ó पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी सिरसिया, संबंधित पुलिस बल एवं ैैठ के अधिकारीध्कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा यह अभियान सीमाई सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरंतर रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक अथवा अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

