लखनऊ, 13 नवंबर (आरएनएस ) । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ में राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर न्प्क्।प्, भारत सरकार के सहयोग से विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए एक नि:शुल्क आधार कैम्प भी लगाया जाएगा।यह कैम्प प्रात: 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक नक्षत्रशाला परिसर में संचालित होगा, जिसमें आगंतुकों के नए आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे और पुराने आधार कार्ड में संशोधन या अपडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में नक्षत्रशाला द्वारा विद्यार्थियों के लिए कई खगोल-विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इनमें सूर्य दर्शन कार्यक्रम (दो सौर दूरबीनों के माध्यम से), एस्ट्रोनॉमी चित्रकला प्रतियोगिता, खगोल क्विज प्रतियोगिता तथा एस्ट्रोनॉमी जिंगल लेखन प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल हैं।सभी प्रतियोगिताएं प्रात: 10:00 बजे से प्रारंभ होंगी, जिनमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी नि:शुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को नक्षत्रशाला की ओर से प्रतिभाग प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 15 नवम्बर 2025 को की जाएगी। विजेताओं को विशेष पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। साथ ही न्प्क्।प् कैम्प के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल इंडिया मिशन से जोडऩा भी इस आयोजन का एक प्रमुख लक्ष्य है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

