बाराबंकी 13 नवंबर (आरएनएस)। गुरुवार को विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत बरेठी में स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ बीईओ सुनील कुमार गौड़ ने किया। विद्यार्थियों ने भौतिकी, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों पर कुल 27 मॉडल चंद्रयान-3, एंटी-ग्रैविटी मॉडल, होलोग्राम, पेरिस्कोप, पेंडुलम, हाइड्रोलिक प्रेशर, एस्केलेटर, होम लिफ्ट, स्मार्ट रोड, कार्बन वाटर प्यूरीफिकेशन, ड्रिप इरिगेशन, सोलर सिस्टम, शारीरिक तंत्रों के मॉडलों सहित कई वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मॉडल शामिल थे। इस मौके पर आगन्तुकों ने प्रदर्शनी में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्या अतिथि ने कहा कि ऐसे संरचनात्मक कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों में आधुनिकसोच व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होगा, एवं आधुनिक शिक्षा व नवाचार में मददगार साबित होगा। विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह सफल आयोजन पर खुशी का इजहार करते हुए प्रतिभागियों एवं उनके सहयोगी एवं शिक्षकबन्धुओं व आगन्तुकों का हृदय से आभार व्यक्त किये। इस मौके पर पुरुषोत्तम दास, प्रधानाध्यापक यूपीएस धौरमऊ सीबी सिंह, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह वर्मा, भाजपा नेता पंकज गुप्ता, शिक्षाविद आई के वर्मा आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

