बाराबंकी 13 नवंबर (आरएनएस)। साइकिल से बड्डूपुर गेहूं बीज लेने आए किसान को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शंभू दयाल 65 वर्ष खेती बाडी करते थे। गुरुवार दोपहर घर से गेहूं के बीज लेने के लिए बड्डूपुर चौराहे पर आए थे। जहां बीज लेकर घर लौट रहे थे। चौराहे पर सड़क पार करते समय ई-रिक्शा चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे शंभू दयाल सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर परिवारजन आनन-फानन कर उन्हें लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर मौके से भाग रहे ई-रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जिसे पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल में इलाज कराया गया था। मौत की जानकारी नहीं है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

