बाराबंकी 13 नवंबर (आरएनएस)। आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर गुरुवार को जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देषन में एडीआर भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीजे श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि न्याय चला निर्धन से मिलने के सपना को साकार करने के लिए गांवों में एवं दूरदराज स्थित लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद न्यायाधीश की मंशा से इस राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने एवं अधिक से अधिक राजस्व न्यायालयों के मामलों को चिन्हित कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में विधिक सेवा दिवस के अन्तर्गत सभी तहसील विधिक सेवा समितियों पर विधिक सेवाओं की जानकारी वाले बैनर स्थापित करने के लिए बैनर दिये गये एवं सभी तहसील पर स्कूल, कालेज के छात्र छात्राओं के माध्यम से विधिक जागरूकता एवं लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार रैली निकालने के निर्देश भीा दिये गये। इस मौके पर बैठक में भूपेन्द्र विक्रम सिंह तहसीलदार नवाबगंज, सुधाकरण पाण्डेय नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट, दिनेश कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार सिरौलीगौसपुर, नम्रता दुबे नायब तहसीलदार हैदरगढ़, सैयद् तहसीब हैदर नायब तहसीलदार फतेहपुर उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

