कोठी, बाराबंकी 13 नवंबर (आरएनएस)। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के भवानीबक्सपुरवा स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव के द्वारा गुरुवार को भव्य बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्र से जुड़े 216 पशुपालकों में करीब साढे चार लाख रुपए की धनराशि के अलग-अलग समान समान वितरित किए गए। जिसमे स्कूटी से लेकर फ्रिज, कूलर, कुकर, ज्वैलरी के समेत 183 दूध कैन शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने फीता काटकर किया। इनका स्वागत बीएमसी केंद्र भवानीबक्शपुरवा के सचिव राजेंद्र वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर समिति के मंडल अध्यक्ष अयोध्या आनंद सिंह मोनी भी रहे। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार पशुपालकों किसानों व नौजवानों को समर्पित सरकार है। उनके लिए विभिन्न प्रकार की लाभदायक योजनाएं भी चला रही है। केद्र के सचिव राजेंद्र वर्मा ने बताया कि समान वितरण के लाभार्थियों में धर्मेंद्र कुमार चियारा को स्कूटी, दिनेश कुमार डफरापुर व प्रमोद कुमार तुनिहा को फ्रिज, रामदेव मवैया व देवशरण डफरापुर को अलमारी दिया गया है। इसी क्रम में नवल किशोर भवानीबक्शपुरवा को वॉशिंग मशीन मिला। इसी के साथ नौ पशुपालकों को साइकिल समेत 183 पशुपालकों को उनके दूध की मात्रा के हिसाब से तीन लीटर से 10 लीटर के दूध कैन उपहार स्वरूप दिया गया। सचिव ने बताया कि 216 किसानों में करीब चार लाख 33 हजार 727 रुपए के उपहार बांटे गए हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, दुग्ध उत्पादक संघ समिति के आयुक्त धन लक्ष्मी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुशील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कोठी रामतीरथ वर्मा, बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोठी कौशलेंद्र शुक्ल समेत प्रदीप वर्मा, नंदकिशोर, रामसागर मौर्य, मोहनलाल, विजय कुमार, मुकेश, कपिल कुमार, रवि भारती, दिलीप सिंह परमार, रामलखन, प्रदीप द्विवेदी आदि लोग शामिल थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

